Sunday 21 April 2013

मेरा देश महान ॥

इक ओर ६५ वर्ष हुए हैं
देश को आज़ाद हुए,
इक ओर धर्म ही आज भी 
अहम् चुनावी मुद्दा है || 

इक ओर देश का किसान 
कम बारिश पे रोता है,
इस ओर देश का नेता 
घोटाले कर खुश होता है ||

इक ओर बच्चों को
अखंडता का पाठ पढाया जाता है ,
इक ओर हिन्दू-मुस्लिम के नाम पे 
इक शहर जलाया जाता है ||

इक ओर देश में अग्नि मिसाइल का 
सफल परीक्षण होता है,
इक ओर कश्मीर के बाद अब 
असम में भी दंगा होता है ||

इक ओर एक बुज़ुर्ग 'अन्ना'
भ्रष्टाचार के खिलाफ सडकों पे उतरता है,
इक ओर देश का प्रमुख नेता
कोयले के स्वाद को चखता है ||

इक ओर 'साइना' ओलंपिक्स में 
पदक जीत के लाती है,
इक ओर आज भी इक बच्ची 
माँ की कोख में मारी जाती है ||

एक ओर देश का हर बच्चा 
'सचिन' बनना चाहता है,
इक ओर एक खिलाडी बिन रोटी 
भूखे पेट ही सो जाता है ||

इक ओर शिक्षा हर बच्चे का 
जन्म सिद्ध अधिकार है,
इक ओर गरीबी में इक बच्चा 
बाल मजदूरी को होता तैयार है ||

इतनी नहीं है ये कहानी 
देश में और भी बहुत कुछ होता है,
घोटाले, भ्रष्टाचार, अत्याचार 
फिर भी 'मेरा भारत महान' होता है ||

2 comments:

  1. U should take a part in Kavi Sammelan...Aapki poems bahut inspire karti hai...Sikhane ko milta hai.. U can win a prize in that catagory too.. :)

    ReplyDelete
    Replies
    1. Bilkul.. ek din zarur.. :) shukriya :)

      Delete